भोजपुर में पोखर में डूबने से ट्रक मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन इलाके के रौजा मोहल्ला निवासी सुदामा कुमार गोड़(32) के तौर पर हुई है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। चचेरे भाई प्रदीप कुमार गोड़ ने बताया कि अखगांव बाजार में काम करता था। आठ-दस दिन पर एक बार घर आता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। इसके बाद वापस अखगांव चला गया था। इसी बीच जानकारी मिली कि पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक छह भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार में पत्नी यशोदा देवी, चार बेटी पूजा, खुशी, जूही, निक्की और एक पुत्र सन्नी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।