मंडी के गोहर से महिला, बेटी और ननद लापता:31 मार्च से नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज

गोहर उपमंडल में एक 23 वर्षीय महिला अपनी 11 माह की बेटी और 13 वर्षीय ननद के साथ लापता हो गई है। तीनों 31 मार्च से लापता हैं और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने गोहर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी (23) पत्नी अश्वनी कुमार, निवासी गांव कटवानी कटवाड्डी, डाकघर नाड़ी, 31 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उनके साथ उनकी 11 महीने की बेटी और 13 वर्षीय ननद भी थीं। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर की तलाश परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला के घर से निकलने के बाद से अब तक उनका कोई क्लू नहीं मिला है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिला मंडी के गोहर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से महिलाओं के गायब होने के कई मामले सामने आए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *