मंडी पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा:चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, पंजाब के रहने वाले

मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि औट गेट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक गाड़ी से 415 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एएसआई राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद शफी और एचएचजी ज्ञान चंद शामिल थे, उन्होंने नाके के दौरान वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर रखे एक कैरी बैग से 415 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रोहित कुमार (33 वर्ष) निवासी प्रताप नगर, जिला संगरूर (पंजाब) और अमृत पाल सिंह (28 वर्ष) निवासी संत नगर, महालन रोड, संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज इस संबंध में पुलिस थाना में एफआईआर नंबर 30/2026 दिनांक 29 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। विनोद कुमार ने यह भी कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले की आगामी जांच एएसआई राजन कुमार द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *