हिमाचल प्रदेश के मंडी के चौहटा बाजार में टीवी केबल लगाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सांबली पुरानी मंडी के 45 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद जानकारी के अनुसार विजय कुमार बिजली के पोल पर टीवी केबल लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लगा और वे नीचे गिर गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि विजय कुमार पोल पर चढ़कर तारों को ठीक कर रहे थे। नीचे एक युवक सीढ़ी पकड़े खड़ा था। अचानक विजय कुमार के गिरने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। उनके साथी किशोरी लाल ने तुरंत उन्हें मंडी अस्पताल पहुंचाया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस डॉक्टरों ने इलाज के बाद विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। किशोरी लाल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।