मंडी में गहरी खाई में गिरी कार, ड्राइवर की मौत:बगस्याड-शिकावरी रोड से घर जा रहा था; सुबह ग्रामीणों ने निकाला शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बगस्याड-शिकावरी सड़क पर देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सुनास गांव निवासी 49 वर्षीय नेक राम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नेक राम अपनी ऑल्टो कार (नंबर HP32B0460) से बगस्याड से अपने घर सुनास लौट रहे थे। यह हादसा बगस्याड-शिकावरी सड़क पर आईपीएच रेस्ट हाउस के पास हुआ। सुबह ग्रामीणों ने सड़क से नीचे एक कार गिरी हुई देखी। जब वे मौके पर पहुंचे तो कार के अंदर नेक राम मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों और जंजैहली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी मंडी ने की पुष्टि
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी, जिसमें चालक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *