मंडी में घर में लगी आग, महिला झुलसी:लाखों का सामान जला, स्थानीय लोगों ने दमकल की मदद से पाया आग पर काबू

मंडी जिले में जोगिंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत मोहन घाटी के परली बदेहड़ गांव में रविवार देर रात एक भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दे कि इस घटना में 57 वर्षीय कमला देवी का कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से कमला देवी झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक आग लगने के कारणों को आधिकारिक तौर पर अज्ञात बताया है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोका जा सका।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण जोगिंदरनगर के दमकल प्रभारी बंसी राम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *