मंडी में दादा ने पोते पर गोली चलाई:गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रेफर, घरेलू विवाद में हुई लड़ाई

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीती रात एक रिटायर फौजी ने अपने ही पोते को गोली मार दी। मंडी के बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव में गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल पोते को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां पर पोते का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- रविवार रात करीब 7.30 बजे रिटायर फौजी बहादुर सिंह ने शराब के नशे में अपने पोते उमेश (23) पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह शराब पीकर था और घुस्से में उनसे अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। यह गोली उमेश के हाथ और बेक (हिप के साथ) में जाकर लगी। फौजी की पिटाई, एम्स बिलासपुर में भर्ती इसके बाद परिवार के सदस्यों ने फौजी की भी पिटाई कर दी। इससे फौजी को भी खूब चोटें आई है। वह भी एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार- रिटायर फौजी की अक्सर परिवार के साथ के साथ लड़ाई और बहस होती रहती थी। बीती रात को भी रिटायर फौजी शराब पीकर परिवार के सदस्यों से बहस करने लगा। इसके बाद उसने गोली चला दी। रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। 8.30 बजे तक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *