मंडी में नगर निगम का 85.46 करोड़ का बजट पेश:सड़कों के सुधारीकरण और स्ट्रीट लाइट अपग्रेड के प्रावधान, कूड़ा प्रबंधन प्रणाली बनेगी आधुनिक

नगर निगम मंडी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 85 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए का बजट पेश किया है। मेयर वीरेंद्र भट्ट द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शहर के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। बजट पेश करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि इस बार प्राथमिकता मंडी शहर को साफ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य मंडी को एक आदर्श और सुविधा संपन्न शहर के रूप में विकसित करना है। 85 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए का बजट पेश इसके लिए सड़कों के सुधारीकरण, नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने और पुराने लाइट सिस्टम को अपग्रेड करने पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, शहर में नए पार्कों और हरित क्षेत्रों के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रावधान स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान हैं। कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा, डोर-टू-डोर कलेक्शन को और प्रभावी किया जाएगा तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल बनाने की कही गई बात इसके अलावा, नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना और पारदर्शिता बढ़ाना है। बजट की कुल राशि 85,46,61,000 रुपये है, जिसमें विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों के लिए एक बड़ा हिस्सा निर्धारित किया गया है। पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से होगा बजट का उपयोग मेयर ने भरोसा दिलाया कि बजट का उपयोग पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और शहर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नगर निगम का यह बजट आने वाले समय में मंडी शहर के विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *