मंडी में प्रशासन ने चिन्हित किए 323 ब्लैक स्पॉट:39 पर सुधार कार्य पूरा, बाकी पर काम जारी, पिछले तीन महीने में 83 दुर्घटनाएं

मंडी जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए 323 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही ही अधिकांश हादसों की मुख्य वजह है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित 323 ब्लैक स्पॉट में से वर्ष 2024-25 में 32 और 2025-26 में अब तक 7 स्थानों को ठीक किया जा चुका है। शेष स्थानों पर सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने विभाग को नए सड़कों पर उचित साइनेज लगाने और खतरनाक स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
2025 में जिले में 250 सड़क दुर्घटनाएं आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में 250 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 97 लोगों की मृत्यु हुई और 385 लोग घायल हुए। वहीं, वर्ष 2026 में 31 मार्च तक 83 हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 28 लोगों की जान गई और 111 लोग घायल हुए। इन सभी मामलों में तेज रफ्तार और लापरवाही प्रमुख कारण रहे हैं। जनवरी से मार्च 2026 के बीच बड़ी संख्या में चालान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए जनवरी से मार्च 2026 के बीच बड़ी संख्या में चालान किए गए। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव के 407, ओवर स्पीड के 8034, मोबाइल फोन इस्तेमाल के 441, बिना सीट बेल्ट के 1733 और बिना हेलमेट के 6005 चालान शामिल हैं। बिना हेलमेट के 1962 चालान भी किए गए इसके अतिरिक्त, आईटीएमएस के माध्यम से ओवर स्पीड के 11656, ट्रिपल राइडिंग के 86 तथा बिना हेलमेट के 1962 चालान भी किए गए। स्कूल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी अभियान चलाया गया। जनवरी में 235 वाहनों का निरीक्षण कर 74 चालान किए गए। फरवरी में 190 में से 28 और मार्च में 210 में से 20 चालान किए गए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई जानकारी यह सभी जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई और हादसों में कमी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *