मंडी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज:सौदान सिंह से मिले डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर; रणनीति पर मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मंडी प्रवास और प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। सौदान सिंह के कल मंडी पहुंचने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनसे मुलाकात की। कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर गहन मंथन
नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक को सफल बनाने के लिए जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल दो दिन पहले ही मंडी पहुंच गए थे। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रणनीति तैयार
बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ नगर निकायों, पंचायत चुनावों और जिला परिषद के चुनावों से पहले भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। भाजपा का स्थापना दिवस आज
इसी क्रम में, भाजपा का स्थापना दिवस भी आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने बताया कि सौदान सिंह सहित प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, संजय टंडन, डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी शर्मा और सन्नी शुक्ला अलग-अलग बूथों पर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। कार्यसमिति बैठक दोनों ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे
निहालचंद शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस और कार्यसमिति बैठक दोनों ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *