मंडी में भीषण सड़क हादसा:सराज क्षेत्र में तड़के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, 17-19 वर्ष के 3 युवकों की मौत, 1 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लम्बाथाच-कल्हणी सड़क पर सुबह करीब चार बजे एक जीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जीप (नंबर एचपी-65-5148) लम्बाथाच से लगभग छह किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसी क्षेत्र के निवासी हैं युवक मृतकों की पहचान 19 वर्षीय ऋतिक ठाकुर, 17 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय ईशान के रूप में हुई है। इस हादसे में 18 वर्षीय कुशाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। सभी युवक सराज क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। इतनी सुबह युवक कहां जा रहे थे? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इतनी सुबह कहां जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *