ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा-अखिलेश यादव इटावा कांड को हवा देने में लगे हैं। इससे उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा- जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो ये लोग जातिगत राजनीति करते थे। रविवार को दो दिवसीय दौर पर ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। वह अतरौलिया विधानसभा में 10 अधिक गावों में चौपाल लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा- भाजपा के PM मोदी और CM योगी की सरकार में देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त करने का काम कर रही है। राजभर बोले- जमीन से उठकर यहां पहुंचा हूं ओमप्रकाश राजभर ने कहा- मैं जमीन से उठकर यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा- देश सरकार जनता के हित के लिए कई योजनाएं चल रही है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा- आप सभी मतदाताओं को अपने अधिकार को समझना होगा। अपने बहुमूल्य वोट को पैसे से लेकर नहीं बेचना चाहिए। राजभर बोले- इटावा की घटना निंदनीय, कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए ओमप्रकाश राजभर ने कहा- इटावा की जो पहले दिन घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। दूसरे दिन कि जो घटना है कि दो आधार कार्ड। संविधान में 2 आधारकार्ड रखने का अधिकार नहीं है। ये फ्राड गिरी है। तीसरे दिन की जो घटना हुई उसकी भी हम निंदा करते हैं। जिसमें कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिस पर पथराव किया गया। कानून का राज है और कानून आप अपने हाथ में नहीं ले सकते। जब यादव ही सपा का साथ छोड़ रहे तो कैसे सरकार बनाएंगे ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव का बयान आया कि बीजेपी के यादव इस तरह कि घटना को अंजाम दे रहे हैं। मतलब यादव अब बीजेपी में चले गए और उनका साथ छोड़ दिया। अखिलेश यादव के कहे अनुसार अब बड़े पैमाने पर यादव बीजेपी में चले गए हैं। अब जो सपना वो देख रहे हैं कि 2027 में सरकार बनाएंगे। जब यादव ही उनका साथ छोड़ दिया तो कैसे सरकार बनाएंगे। अब तो मुसलमान भी उनका साथ छोड़कर कांग्रेस में चला जाएगा। पता नहीं अखिलेश यादव का क्या होगा। सपा प्रमुख दिन-रात सपना देख लें, सत्ता दूर ही रहेगी एक दिन पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने X पर पोस्ट किया। उसमें लिखा- सुभासपा सत्ता का दरवाज़ा है, उसी दरवाज़ा से अखिलेश यादव सत्ता में घुसने के लिए परेशान है,जब तक दरवाजे पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी! अखिलेश जी दिनभर रातभर यही सोचते है। एनडीए के साथ खड़े सभी असली पीडीए वाले आ जाते तो सत्ता मिल जाती लेकिन यह चाहे सपा प्रमुख रात में सपना देखे चाहे दिन में सत्ता वर्षों तक दूर ही रहेगी। ———————- ये खबर भी पढ़िए… आजमगढ़ में राजभर बोले- मुसलमान सपा के गुलाम; अखिलेश साइकिल मुसलमान को दें, खुद कैरियर पर बैठें, तब पता चलेगा कितना दर्द होता है कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में कहा- मुसलमान सपा के गुलाम हैं। ये लोग हक, शिक्षा, स्वास्थ्य, अमन-चैन की बात नहीं करते, बल्कि नफरत की बात करते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस नफरत सिखाने का काम करती हैं। पढ़िए पूरी खबर