मंत्री संजीव अरोड़ा ने संभाला पदभार:बोले- लुधियाना में बनेगा एग्जीबिशन सेंटर, इंडस्ट्रियलिस्ट की सुविधा के मुताबिक होंगे काम

पंजाब के लुधियाना से उपचुनाव जीते विधायक संजीव अरोड़ा को AAP सरकार ने कल मंत्री मंडल में शामिल किया। अरोड़ा को उद्योग और NRI विभाग मिला है। आज संजीव अरोड़ा ने बतौर मंत्री पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लुधियाना उद्योगिक नगरी है। उद्योगपतियों की लंबे समय से मांग है कि शहर में एक एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाए। उद्योगपतियों की इस मांग को जल्द पूरा करके नया एग्जिबिशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने किए अच्छे काम मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने भी प्रदेश उद्योग जगत के लिए अच्छे काम किए है। उनके द्वारा शुरू किए सभी कार्यों को चालू रखा जाएगा। कारोबारियों की सहूलियत के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए AAP सरकार लगातार काम कर रही है। पंजाब में टाटा स्टील जैसी नामी कंपनियां इन्वेस्ट कर रही है तो प्रदेश के लिए अच्छे संकेत है। लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में जीते संजीव अरोड़ा पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी खुद की पिस्तौल से गोली चलने से घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने जून में उपचुनाव करवाए। इस उपचुनाव में AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बने तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अरोड़ा को दिल खोलकर वोट दिए। अरोड़ा ने 10 हजार 637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *