गोपालगंज में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं की जानकारी के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया का डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जायजा लिया। इस अभियान की सफलता के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा स्वयं लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि डिजिटाइजेशन कार्य को कैंप मोड पर सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी बाधाओं को त्वरित रूप से दूर कर कार्य को गति प्रदान की जा रही है। इसी को लेकर विशेष कार्य पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, संबंधित ईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ विभिन्न कैम्प स्थलों पर पहुंचकर डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। कार्यों की गुणवत्ता की जांच की इस दौरान तकनीकी समस्याओं का समाधान करवाते हुए कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बरौली प्रखंड के नवादा ,रतन सराय, कहला तथा माझा प्रखंड के कोइनी पंचायत में पहुँचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ मिलकर पुनरीक्षण फॉर्मों के अद्यतन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी लापरवाही या कार्य में धीमी गति पाई जाएगी, वहां कर्मियों एवं पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चलाया जा रहा पुनरीक्षण अभियान जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों में पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं तत्परता के साथ संपन्न कराया जाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी हो, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सही रूप में मिल सके।