मथुरा में तहसील डूबी, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट:काशी में 30 हजार लोग बाढ़ से घिरे; 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून

यूपी में पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर हैं। सहारनपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस कारण नदियों के किनारे बसे करीब 40 गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है। वाराणसी में वरुणा नदी में उफान के चलते कई कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। 30 हजार लोग बाढ़ से घिर गए हैं। मंगलवार को NDRF टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में गश्त की। प्रयागराज और झांसी में भी बाढ़ का असर है। हजारों परिवार प्रभावित हैं। मथुरा में इतनी बारिश हुई है कि छाता तहसील में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- इस समय प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मानसून कमजोर पड़ा है। अगले तीन दिन यूपी में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 25 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। पिछले 24 घंटे में 1.8 मिमी बारिश हुई है। जोकि सामान्य 8.1 मिमी से 77 प्रतिशत कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 273.8 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य 283.2 मिमी से 3 प्रतिशत कम है। तस्वीरें देखिए- यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *