मधुबनी में आंधी-बारिश से रोड पर गिरे पेड़:ट्रैफिक जाम में फसे लोग, पोल गिरने से इलेक्ट्रिक सप्लाई रुकी

मधुबनी जिले में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तेज आंधी-तूफान और भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इस प्राकृतिक आपदा से जिले में व्यापक क्षति हुई है, जिसमें जनजीवन और फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तेज आंधी-तूफान के कारण बेनीपट्टी-उमगांव मुख्य सड़क पर हिसार गांव के पास एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। जिले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गए, जिसके परिणामस्वरूप रात भर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही शहर को छोड़कर मधुबनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बासोपट्टी प्रखंड के महीनाथपुर, खौना, छतौनी सहित सीमावर्ती पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह, हरलाखी प्रखंड के करुणा और बिशौल जैसे क्षेत्रों में भी बिजली ठप हो गई। फुलपरास अनुमंडल के लौकही, खुटौना, बाबूबरही, लदनिया और जयनगर सहित कई अन्य स्थानों पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरने से भी भारी नुकसान हुआ है। आंधी-तूफान और वर्षा से रबी की फसलें बुरी तरह प्रभावित आंधी-तूफान और वर्षा से रबी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, खासकर गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि गेहूं, मसूरी सहित अन्य रबी फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन अब वे बर्बाद हो गई हैं। वाट्सन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित मिथिला महोत्सव में भी तेज आंधी-तूफान के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *