मम्मी-पापा ने कहा- कोठे पर बेच देंगे:प्रेमी संग भागी खुशबू ने वीडियो में दी सफाई, कहा- अपनी मर्जी से गए; परेशान मत करिए

मेरा नाम खुशबू सिंह है। मेरा गांव कंचनपुर है। मम्मी पापा प्लीज इनके घरवालों को परेशान न कीजिए। इसमें इन लोगों की कोई गलती नहीं है। हम अपनी मर्जी से भागे हैं। मैं अपसे बहुत बार बोली थी कि इनसे शादी करा दीजिए, लेकिन आप लोग धमकी देते रहे। कहे कि कोठा पर बेच देंगे, पानीपथ भेज देंगे। मुझे मारते भी थे। ये प्रयागराज की रहने वाली खुशबू सिंह का कहना है। यह बातें उसने वीडियो जारी कर कहीं हैं। आधी रात प्रेमी सूरज के साथ घर से भागी खुशबू ने अपने पूरे परिवार की जिंदगी तक छीनने की कोशिश की। खुशबू और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर साजिश रची। खुशबू ने प्रेमी से नशीला पदार्थ मिलाया। रात के खाने में उसने नशीला पदार्थ मिला दिया। जब पूरा परिवार बेहोश हो गया, तो वह प्रेमी के साथ घर से निकल भागी। खुशबू के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पटेल पर कोरांव थाने में केस दर्ज हुआ तो प्रेमिका ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उसने अपनी मर्जी से घर से भागने की बात कहीं है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. पहले जानिए क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के सुहाग कंचनपुर गांव की रहने वाली खुशबू(19) का अफेयर तीन सालों से सूरज पटेल (23) के साथ चल रहा था। मोबाइल पर बातचीत, मैसेज होते रहे। दोनों एक दूसरे मिलते भी रहे। करीब 20 दिन पहले कंचन सूरज से बात करते हुए पकड़ गई तो परिवार वालों मोबाइल छीन लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कंचन और सूरज ने बगावत करने का फैसला कर लिया। उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई। सूरज ने चुपके से खुशबू को नया मोबाइल दिला दिया। दोनों चोरी छिपे बात करने लगे। 24 जनवरी की रात सबको खिलाया नशीला पदार्थ
योजना के तहत खुशबू ने प्रेमी सूरज से नशीला पदार्थ मंगाकर रख लिया। रात का खाना उसने बताया और उसने नशीला पदार्थ मिला दिया। पिता जितेंद्र कुमार, मां पुष्पा देवी, भाई सचिन और दादी तेतरा देवी नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खाकर बेहोश हो गईं। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे खुशबू ब्वायफ्रेंड सूरज के साथ घर से भाग गई। भोर में 4 बजे के करीब पिता को होश आ गया। उन्होंने पूरे घर को बेहोश पाया तो पड़ोसियों को जगाया। इसके बाद सभी लोगों को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया-सभी को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रखा गया। पिता जितेंद्र कुमार ने कोरांव थाने में तहरीर देकर सूरज पटेल पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि सूरज के कहने पर सभी को नशीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद बेटी को लेकर भाग गया। बीए की छात्रा है खुशबू
खुशबू और सूरज के गांवों के बीच 20 किलोमीटर की दूरी है। खुशबू बीए फस्ट ईयर की छात्रा है। जबकि सूरज बीए कर चुका है। दोनों के परिवार वाले खेती किसानी कराते हैं। छोटा मोटा व्यापार भी करते हैं। खुशबू और सूरज के बीच तीन सालों से अफेयर है। गांव के लोग भी इनके रिश्तों के बारे में जानने लगे थे। कोरांव थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया- पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। सूरज का मोबाइल सर्विलांस पर है। हालांकि घटना के बाद से उसका मोबाइल ऑन नहीं हुआ। भागने से पहले पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. मेरठ में बेटियां बोलीं- अब्बू को फांसी दी जाए:शक की वजह से अम्मी को मार डाला; बच्चों की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे

‘हमारी अम्मी पाक थीं, निकाह के 20 सालों में आज तक अम्मी ने किसी की तरफ आंख उठाकर नहीं देखा। वो ताउम्र हम बच्चों, हमारे परिवार और अब्बू के लिए सोचती रहीं। अब्बू के जुल्म सहती रहीं, लेकिन अब्बू ने उन पर शक किया। उनको गलत समझा। कुछ लोगों के कहने पर अब्बू, मम्मी पर शक करते रहे और उनकी हत्या कर दी है। हम चाहते हैं कि हमारे अब्बू को फांसी की सजा दी जाए, सरकार और देश का कानून अब्बू को कभी जेल से बाहर नहीं आने दे।’ पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *