मसौढ़ी पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार:कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

मसौढ़ी पुलिस ने शुक्रवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान राहुल कुमार (पिता पप्पू कुमार गोस्वामी, निवासी विश्वनाथ मंदिर रोड, लक्खीबाग, मसौढ़ी, पटना), अमन कुमार (पिता मुना प्रसाद, निवासी मेन रोड मसौढ़ी, पटना) और कामेश्वर सिंह (पिता सियाशरण सिंह, निवासी वैरीचक, मसौढ़ी, पटना) के रूप में हुई है। मसौढ़ी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मसौढ़ी थाना प्रभारी विवेक भारती ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाना प्रभारी विवेक भारती ने यह भी बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *