महंगाई डायन खाए जात है….सड़क पर कांग्रेसियों ने गाया गाना:पटना में गैस क्राइसिस के खिलाफ प्रदर्शन; मोदी को महंगाई का राक्षस बताया

बिहार में गैस क्राइसिस को लेकर पटना में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर उसे माला पहनाकर विरोध जताया। कुछ महिलाएं चूल्हा लेकर पहुंची हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। बीजेपी हटाओ-देश बचाओ जैसे नारे लग रहे हैं। खाली सिलेंडर-खोखले वादे लिखे पोस्टर लहराए जा रहे हैं। कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे के साथ सड़क पर बैठ गए हैं। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई डायन खाय जात है, गाना गा रहे हैं। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शन से जुड़ी 4 तस्वीरें…. राजेश राम ने कहा- गरीबों को ठगने नहीं दूंगा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘मैं यूं ही गरीबों को ठगने नहीं दूंगा। 1 अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, एलपीजी क्राइसिस भी चल रहा है। पहले एलपीजी का मतलब ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस’ होता था और अब इसका मतलब ‘ले पाओगे’ है। — गैस क्राइसिस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिहार में गैस क्राइसिस; 15 लाख कस्टमर्स वेटिंग में:शहर में 42; गांव में 50 दिन बाद मिल रहा सिलेंडर, 38 IAS ग्राउंड जीरो पर कांग्रेस प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *