पंजाब और चंडीगढ़ में कल महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। यह अवकाश सरकार के वार्षिक कैलेंडर में पहले से शामिल है। वर्ष 2026 के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कुल 31 सरकारी छुट्टियां रहेंगी, जिनमें से 5 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान सरकारी कार्यालय, नगर निगम दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, मार्च और अप्रैल में 5-5 सरकारी छुट्टियां निर्धारित हैं। पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से तैयार इस कैलेंडर के अनुसार 13 रिजर्व छुट्टियां भी रखी गई हैं। पूरे साल में 244 दिन सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।