महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब:रोहतास के तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में तैयारी पूरी, प्रशासन अलर्ट

रोहतास के सासाराम स्थित तकिया मोहल्ले में प्राचीन तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। महाशिवरात्रि और सावन माह में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है, जहां भक्त स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर कमेटी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। आमतौर पर सोमवार और रविवार को यहां विशेष भीड़ होती है, लेकिन शिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ‘श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ’ का आयोजन नौ दिनों से चल रहा मंदिर में ‘श्री शंकर ज्ञान महायज्ञ’ का आयोजन नौ दिनों से चल रहा है, जिसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस महायज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में कथा, भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो पर्व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और चिकित्सा सहायता की भी व्यवस्था की गई है। प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठेगा और श्रद्धालु भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *