पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत SC वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे। अप्रैल से यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। आज 29 मार्च को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस योजना पर अंतिम मुहर लगाई गई। 8 मार्च को बजट में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान करते हुए सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपए और SC वर्ग की महिलाओं 1,500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया । 9,300 करोड़ रुपए के सालाना बजट वाली इस योजना के तहत राज्य की लगभग 97% महिलाएं लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि 13 अप्रैल (बैसाखी के दिन) से इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन एजेंडों को भी मिली मंजूरी ************* ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को ₹1000 कब से मिलेंगे: रजिस्ट्रेशन कैसे, डॉक्यूमेंट क्या चाहिए; पंजाब सरकार की स्कीम से जुड़े हर सवाल का जवाब पढ़िए
पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की अपनी सबसे बड़ी ‘चुनावी गारंटी’ को अमलीजामा पहना दिया है। 8 मार्च को बजट में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान करते हुए सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपए और SC वर्ग की महिलाओं 1,500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है। (पढ़ें पूरी खबर)