महिला ने युवक को 35 सेकंड में 37 चप्पलें मारीं,VIDEO:अलीगढ़ में पति ने पकड़कर जमीन पर पटका, फिर लात-घूसों से पीटा

अलीगढ़ में छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला के पति ने बाइक से खींचकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद महिला ने युवक को 35 सेकंड में 37 चप्पलें मारीं। दोनों ने मिलकर युवक को खसीट-खसीटकर लात-घूसों से पिटा। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरी घटना रविवार दोपहर गंगीरी कोतवाली के गेट के ठीक सामने हुई। 35 सेकेंड में जड़ीं 37 चप्पलें 52 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि केसरिया साड़ी पहने एक महिला जमीन पर पड़े युवक को चप्पल से मार रही है। इस दौरान महिला का पति औरेंज शर्ट और सफेद पैंट पहने हैं। पति युवक को जमीन पर गिराकर उसके दोनों हाथ थामे हुए है और बार-बार कहता है- मार इसे चप्पल से। पीड़ित युवक ने सफेद शर्ट और काले पैंट पहने हुए हैं। इसके बाद महिला लगातार युवक पर प्रहार करती रहती है। शुरुआती 10 सेकंड में उसने सिर, गर्दन और पीठ पर 12 बार चप्पल मारी। अगले 20 सेकंड में 20 से अधिक बार प्रहार किए। अंतिम 5 सेकंड में उसने 5 और बार चप्पल से पीटा। कुल मिलाकर 35 सेकंड में 37 बार युवक पर प्रहार किया गया। हालांकि, बीच-बीच में महिला उसे लात से भी मारती है। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच में हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस युवक और महिला के पति को थाने ले गई। वहीं, महिला एक हाथ में चप्पल और दूसरे हाथ में अपने बच्चे को पकड़े थाने के अंदर जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.. महिला के चरित्र पर युवक सवाल उठा रहा था
गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया- मेरे गांव का ही एक युवक और उसका भाई लंबे समय से मुझे परेशान कर रहे थे। वह लगातार मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे थे। इसी वजह से मैं रविवार को अपने पति के साथ कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाइक से खींचकर जमीन पर पटका
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया- जैसे ही वह कोतवाली के बाहर चौराहे पर पहुंची, तो आरोपी युवक बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इस पर महिला के पति ने दौड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, काफी देर तक युवक की पिटाई जारी रही और तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवक और महिला के पति को थाने ले जाया गया। शांतिभंग के आरोप में युवक को थाने ले जाया गया
सीओ संजीव तोमर ने बताया कि युवक की हरकतों से परेशान महिला ने उसे पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। इसलिए फिलहाल युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद बाकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ————– ये खबर भी पढ़िए… CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला, इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी
इटावा में CRPF जवान ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की CRPF जवान की सिपाही बहन के साथ अफेयर था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *