महिला बोली- बाबा ने रेप किया, बच्चे हुए:हक मांगा तो जेल भिजवा दिया; पंजाब पुलिस से रिटायर्ड ASI बाबा बोला- ब्लैकमेल कर रही

अमृतसर में एक बाबा पर महिला से रेप करने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। महिला ने कहा कि बाबा पिछले कई सालों से उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाते रहा और उससे बच्चों का भी जन्म हुआ है। महिला ने कहा कि बाबा ने उसपर भूत-प्रेत का असर बताकर फंसाया था। उस समय बाबा पंजाब पुलिस में था, रिटायर्ड होने के बाद अब बच्चों का हक मांगा तो उसने एक्सटॉर्शन का केस करवा दिया, जिससे वह 3 महीने जेल में रही। वहीं बाबा भी सामने आया है और महिला के सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। बाबा ने कहा कि महिला कई सालों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। साले पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए एक वकील इस महिला का इस्तेमाल कर रहा है। बाबा ने कहा कि यह मामला कोई नया नहीं है, बल्कि 2008 से ही महिला उन्हें परेशान कर रही है। अब एक नामी वकील इस महिला को उकसाकर उनके चरित्र पर दाग लगाने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बाबा अशनील पंजाब पुलिस में ASI था और साल 2020 में रिटायरमेंट ली। इसके बाद वह घन्नूपुर काले के डेरे में रहने लगा और जगतगुरु महाराज के नाम से पहचान बना ली। महिला के वकील ने ये बड़ी बातें बताईं… महिला ने ये आरोप लगाए… 3 पॉइंट में जानिए बाबा ने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *