हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वीजा एजेंट से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। बेटी के विदेश जाने के बाद महिला अपने 21 वर्षीय बेटे को भी विदेश भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने चंडीगढ़ के एक एजेंट से भी संपर्क किया। एजेंट ने 20 लाख रुपए की डिमांड की तो महिला ने एक आढ़ती से 17 लाख रुपए उधार लेकर एजेंट को दिए। रुपए लेने के बाद एजेंट 3 महीने तक अमेरिका भेजना का झूठा आश्वासन देता रहा। जब महिला ने एजेंट को कॉल कर बेटे को विदेश भेजने की मिन्नतें की तो, वो जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार का कहना है कि एजेंट ने रुपए और बेटे के डॉक्यूमेंट लौटाने से भी मना कर दिया। इससे आहत होकर मलकीत कौर ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज उनकी मौत हो गई। पहले जानिए…एजेंट से कैसे मुलाकात हुई अब 3 पॉइंट में पढ़िए परिजनों का आरोप… SHO बोले- 3 एजेंट के खिलाफ केस दर्ज पिहोवा थाना एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर एजेंट काजोल, इशिता और अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।