महीने बाद भी शूटर गुरताज को पकड़ नहीं पाई पुलिस

भास्कर न्यूज | जालंधर आप नेता लक्की ओबेरॉय की 9 गोलियां मारकर हत्या करने वाला शूटर सोनू खत्री गैंग के शूटर गुरताज सिंह को पुलिस एक महीने बाद पकड़ नहीं पाई है। दो कत्ल के बाद चर्चा में आए कस्बा हरियाना की एमएस कॉलोनी (होशियारपुर) के गुरताज को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं लेकिन एक महीने बाद नतीजा शून्य है। सब से पहले सवाल यह है कि पुलिस अभी तक उस शख्स को ट्रेस नहीं कर पाई है। जिसने फंड दिए थे। गुरताज इतना शातिर है कि वह खुद के पास मोबाइल नहीं रखा। पुलिस केवल फोरेंसिक जांच पर फोकस कर रही है, जबकि पुलिस के पास अब तक ऐसा कोई सोर्स नहीं मिला। जो शूटर तक पुलिस को पहुंचा सके। उधर, एडीसीपी सिटी 2 हरिंदर सिंह गिल का कहना है कि टीमें लगातार उसे ट्रेस करने के जांच में जुटी है। उसके जुड़े लोग जांच के दायरे में है। गुरताज कर सकता है फिर से वारदात बेखौफ गुरताज को पहले होशियारपुर पुलिस ने हल्के में लिया तो वह सरेआम लक्की की हत्या कर गया। होशियारपुर में वह पहले ही अब्दुल मोहम्मद का कत्ल कर चुका था। दो कत्ल के बाद पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट की गई। सूत्र बताते है कि अमेरिका में बैठे जोगा फोल्ड़ीवाल ने अपने दो और दुश्मनों की टारगेट बनाने के लिए गुरताज का इस्तेमाल कर सकता है। गुरताज ने लक्की के एक करीबी को सोशल मीडिया के जरिये धमकी दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *