महेंद्रगढ़ के कमल टांक बने RBI में मैनेजर:ग्रेड-B में चयन, 75 पदों में बनाई जगह; प्रदेश को किया गौरवान्वित

महेंद्रगढ़ शहर के रहने वाले कमल टांक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में मैनेजर (ग्रेड बी) के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। कमल टांक के पिता रमेश टांक ने बताया कि उनके बेटे ने यह पद एक अत्यंत कठिन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हासिल किया है। यह परीक्षा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। मेरिट सूची में आया नाम इस परीक्षा में कुल 75 पद थे, जिनमें कमल ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपने परिवार, महेंद्रगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन किया है। वर्तमान में कमल टांक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के तहत नई दिल्ली स्थित नौसेना कार्यालय में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (AAO) के पद पर कार्यरत हैं। शुरू से मेधावी रहे रमेश रमेश टांक के अनुसार, कमल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने हैप्पी स्कूल से 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की और पहले ही प्रयास में एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। पिछले वर्ष उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित आईएएस की मुख्य परीक्षा भी दी थी। संस्थाओं ने दी बधाई उनकी इस सफलता पर भारत विकास परिषद, बालचरित निर्माण सभा, सैनी सभा, ब्राह्मण सभा, हैप्पी स्कूल के संचालक सुभाष चंद्र अग्रवाल, बालाजी जनसेवक मंडल, स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र और प्रजापति समाज सुधार सभा सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने कमल टांक, उनकी माता सुमित्रा टांक और पिता रमेश टांक को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *