हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति का पैर फिसल गया। वह जोहड़ में गिर गया और डूबने के करण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। गांव सुंदरह निवासी सुमेर सिंह ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि हम पांच भाई बहन हैं जो सभी शादीशुदा है। तथा हम दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। अश्वनी उसका छोटा भाई है। वह कनीना में वेल्डिंग का काम करता था।
शाम करीब साढ़े 6 बजे उसका भाई जोहड़ की मेड के ऊपर घूम रहा था।
उस समय बरसात का मौसम होने की वजह से, शरीर का बैलेंस बिगड़ने के कारण, पैर फिसल गया। वह जोहड़ में गिर गया उसके भाई को तैरना भी नहीं आता था। जिसकी वजह से जोहड़ में डूबने के कारण मौत हो गई।
इसमें किसी पर कोई शक सुबा नहीं है। उसके भाई की मौत जोहड़ में डूबने के कारण हुई है। जिसकी शिकायत पुलिस दे दी है।