महेंद्रगढ़ सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत:शनि मंदिर के पास वाहन ने मारी टक्कर; 6 बच्चों का पिता

महेंद्रगढ़ में एक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जब वह सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। यह हादसा गुलावला बस स्टैंड के पास हुआ। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान नारनौल के गांव नूनी अव्वल के 37 वर्षीय बंटी के रूप में हुई है। कैंटीन के पास बेचता था सब्जी उसके पिता राम अवतार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बंटी महेंद्रगढ़ शहर में सीएससी कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। राम अवतार ने बताया कि बंटी सोमवार रात करीब 9 बजे सब्जी बेचकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। शनि मंदिर के पास हुआ एक्सीडेंट गुलावला बस स्टैंड से पहले शनि मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने बंटी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। राम अवतार ने पुलिस से अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बंटी अपने पीछे पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *