मां बगलामुखी धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, यज्ञ कुंड में डालीं आहुतियां

भास्कर न्यूज | लुधियाना मां बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण चौधरी के सान्ध्यि में आयोजित 243 घंटे के आखंड यज्ञ स्थल पर सातवें दिन मां चिंतपूर्णी दरबार के मुख्य पुजारी भूषण कालिया ने विधिवत पूजन के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली। विधायक कुलवंत सिद्धू ने मां बगलामुखी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व पूर्व पार्षद ममता आशू ने आहुतियां डालकर संसार के समस्त प्राणियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। महंत प्रवीण चौधरी ने हुए कहा कलयुग में यज्ञ ही है मानव का सर्वोत्तम कर्म है। यह कर्म हमें स्वार्थ से परमार्थ की तरफ व व्यक्तिगत सोच से वैश्विक कल्याण की तरफ अग्रसर करता है। मां चिंतपूर्णी दरबार के मुख्य पुजारी भूषण कालिया ने महंत प्रवीण चौधरी के सान्ध्यि में आयोजित आखंड यज्ञ की प्रशंसा करते हुए कहा यज्ञ राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सायंकालीन आरती के उपरांत भजन गायक भाविक जग्गी व आजाद लाडला ने मां की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *