मानसा जिले के मूसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक की बेरहमी से दोनों टांगें काट दीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार को उस समय सामने आई जब गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घर के बाहर अचानक हमला, टांगें काटी गांव के निवासी केवल सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी अचानक पीछे से एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गगनदीप की दोनों टांगें काट दी गईं। उसे तुरंत मानसा के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। आरोपी पर केस दर्ज, तलाश जारी मानसा के डीएसपी बूटा सिंह गिल ने पुष्टि की कि मूसा गांव में गगनदीप सिंह की बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।