मानसा में कबूतर पकड़ने पर 13 वर्षीय बच्चे की हत्या:मालिकों ने वारदात की, पिता बोले- पहले दी थी धमकी, 7वीं में पढ़ता था

मानसा में 13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजा सिंह के तौर पर हुई है, जो कबूतर पकड़ने का शौकीन था। इसी हरकतों के चलते कबूतर मालिकों ने उसकी हत्या कर दी गई। घटना सरदूलगढ़ के नजदीक गांव रोडकी की है। राजा सिंह सातवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कबूतरों का शौकीन था और अक्सर गांव में कबूतर पकड़ लेता था। कबूतर मालिक पहले भी उसे मारने की धमकी देते रहे थे। बीते दिन उन्होंने राजा सिंह को पकड़कर अपने घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। लखविंदर सिंह ने बताया कि वे पूरी रात अपने बेटे को ढूंढते रहे। रात करीब 12 बजे उन्हें बच्चे का शव मिला। इसके बाद उन्होंने सरदूलगढ़ पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस से अपील की है कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सरदूलगढ़ के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता के बयानों पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *