मानसा में तेजधार हथियार से पिता का मर्डर:आधी रात में दीवार फंदकर घर में घुसा बेटा, भाई पर भी किया हमला, गंभीर घायल

मानसा के बरेटा के पास धरमपुरा गांव में बेटे ने अपने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अपने भाई को भी घायल कर दिया। आरोपी आधी रात में घर में घुसा और फिर हमला कर दिया। इस मामले में बरेटा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते था। घायल की पहचान सुखपाल सिंह के नाम से हुई। आरोपी बेटा 45 वर्षीय राय सिंह घटना के बाद फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब विधानसभा सेशन का शेड्यूल जारी पंजाब विधानसभा के सेशन का शेड्यूल जारी हो गया है। सेशन की शुरुआत गवर्नर के भाषण से होगी। पहले दिन कार्यवाही श्रद्धांजलि के बाद गवर्नर के अभिभाषण के साथ शुरू की जाएगी। 8 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। 9 मार्च को गवर्नर के भाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 10 और 11 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। 12 मार्च को नॉन-ऑफिशियल कार्य रखा गया है। इन्वेस्ट पंजाब कार्यक्रम के कारण 13 से 15 मार्च तक अवकाश रहेगा। 16 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में युवक की बेल्ट-डंडों से पिटाई लुधियाना में कुछ लोग एक युवक को घर से उठाकर ले गए और फिर उसे पिलर से बांधकर पीटा। युवक को पिलर से बांधने और उसके साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है। अगवा कर पिलर से बांधकर पीटने वालों ने युवक पर कबूतर चोरी का आरोप लगाया है। आरोपी उसके घर गए और युवक को अगवा करके ले गए। अपने घर में उन्होंने उसे पिलर से बांधा और उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया है। (पढ़ें पूरी खबर) RSS प्रमुख मोहन भागवत आज पठानकोट आएंगे, दो दिन तक रहेंगे, पूर्व सैनिकों के साथ मीटिंग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 24 फरवरी की शाम पठानकोट पहुंचेंगे। उनका दो दिवसीय प्रवास 24 और 25 फरवरी को निर्धारित है, जिसके दौरान वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी की शाम संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। 25 फरवरी की सुबह 10:00 बजे सयाली रोड स्थित ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के साथ उनकी विशेष बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *