मानसा में बरेटा मार्केट कमेटी के चेयरमैन का इस्तीफा:सोशल मीडिया पर घोषणा, विधायक बोले- करेंगे बातचीत, वापस लेने की अपील

मानसा जिले के बुढलाडा हलके के कस्बा बरेटा में मार्केट कमेटी के चेयरमैन चमकौर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं इस संबंध में बुढलाडा हलके के विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने बताया कि चमकौर सिंह ने पहले दोपहर में इस्तीफा दिया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया था। विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि यदि अब दोबारा सोशल मीडिया पर इस्तीफे की बात सामने आई है, तो उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस्तीफा वापस लेने की मांग विधायक ने यह भी बताया कि वह जल्द ही चमकौर सिंह से बातचीत कर उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए कहेंगे। इस्तीफे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई कारण उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इसका सही कारण स्वयं चमकौर सिंह ही बता सकते हैं। इस्तीफा देने की वजह का लोग कर रहे इंतजार इस मामले में मार्केट कमेटी के चेयरमैन चमकौर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस्तीफे के पीछे की वास्तविक वजह जानने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *