जालंधर | कचहरी चौक के पास एक दीवार पर बनी पेंटिंग कला और जीवन का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है। इस चित्र में एक लड़का और लड़की पौधा लगाते दिखाए गए हैं। विशेष बात यह है कि पेंटिंग के ठीक नीचे जमीन से एक असली पौधा उग आया है, जो इस दृश्य को और भी जीवंत बना देता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो पेंटिंग ने ही इस पौधे को जन्म दिया हो। यह दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश भी दे रहा है। कला और प्रकृति का यह अनोखा मेल बेहद सराहनीय है।