मारपीट में घायल युवक ने रोहतक PGI में तोड़ा दम:बाइक हटाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से पीटा था; पोस्टमॉर्टम आज

रोहतक जिले के ब्लॉक कलानौर के गांव बनियानी में फाग के दिन एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मामूली सी कहासुनी में मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव बनियानी के साहिल पुत्र उग्रसेन ने बताया कि वह अपने दोस्त सतीश पुत्र रामबीर के साथ बाइक पर गांव पटवापुर में होली खेलकर वापस आ रहे थे। रास्ते में भगवान दास कंपनी के पास निशांत पुत्र ओमप्रकाश अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। उसे बाइक को रास्ते से हटाने की बात कही थी, इसी बात को लेकर निशांत ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साहिल ने बताया कि निशांत, उसके पिता ओमप्रकाश, मां व सागर पुत्र सुनील सहित अन्य 7-8 लोग मौके पर आए और उनका रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें छुड़वाने के लिए बंटी उर्फ मोंटी पुत्र राजेश व विक्रम उर्फ कल्लु पुत्र नरेश आए, तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने दी थी मारने की धमकी साहिल ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडे, लोहे की रॉड व तेजधार हथियार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मारपीट में बंटी उर्फ मोंटी, अशोक पुत्र ज्ञान सिंह व विक्रम उर्फ कल्लू घायल हो गए। इनमें से बंटी व अशोक को सीएचसी काहनौर में दाखिल करवाया, जबकि विक्रम की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का पोस्टमॉर्टम आज मृतक विक्रम उर्फ कल्लु की मौत होने की सूचना पर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपगी। गांव में चल रही पंचायत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव बनियानी में पंचायत चल रही है। पंचायत में कलानौर थाना एसएचओ, सिटी थाना रोहतक एसएचओ सहित पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस मामले को शांत करवाने का प्रयास कर रही है। मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *