चंडीगढ़ | प्रोफेशनल्स और महिला उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से बनाए गए एनएसएन (नर्चर, स्ट्रेंथन और नेटवर्क) ग्रुप ने वुमन डे के अवसर पर ‘एनएसएन सेलिब्रेशंस’ हुआ। इस में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंजाब वुमन कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मुख्य अतिथि आैर सविता भट्टी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रुप की क्यूरेटर नवजीत, शुभी और नवनीत ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इसमें 10 उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप्स से जुड़े प्रोडक्ट्स और सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।