मुंगेर में पीवी सीएस सदस्यता अभियान:श्रीमतपुर और जानकीनगर पंचायतों में जागरूकता बैठकें आयोजित

मुंगेर जिले में बुधवार को सदर प्रखंड की श्रीमतपुर और जानकीनगर पंचायतों में पीवी सीएस के लिए सदस्यता, जागरूकता और योजना आच्छादन अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमतपुर पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद फैजी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सहायक निबंध पदाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में 100 से अधिक सदस्य बनाए जाने हैं। इसी लक्ष्य को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विद्यासागर के नेतृत्व में श्रीमतपुर और जानकीनगर पंचायतों में सदस्यता जागरूकता और योजना अभियान को सफल बनाने के लिए बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को जागरूक किया गया। सागर ने जानकारी दी कि आज दर्जनों लोगों ने इस अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण की, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *