मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आखिरी दिन:बेगूसराय, शेखपुरा में करोड़ों की योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास; जनसंवाद भी करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। CM आज बेगूसराय फिर शेखपुर जाएंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश सबसे पहले दोपहर करीब 11 बजे बेगूसराय पहुंचेंगे और फैक्ट्रियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। यहां से वे शेखपुरा जाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे पटना लौट जाएंगे। 118.67 करोड़ की 190 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री यहां कुल 330 करोड़ रुपए की 402 योजनाओं में से 118.67 करोड़ रुपए की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वे बियाडा कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखेंगे। बीआईएडीए कैंपस में बनाए गए हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ कैंपस में चल रही विभिन्न फैक्ट्रियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जन संवाद कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों और आम लोगों को संबोधित करेंगे। शेखपुरा के बरबीघा में जनसभा करेंगे नीतीश कुमार बेगूसराय के बाद नीतीश कुमार शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर दोपहर 12.50 बजे उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए यहां आएंगे। यहां अलग-अलग प्रोजेक्ट के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री पूरे 2 घंटे 5 मिनट सर्वा में रहेंगे। 300 करोड़ से अधिक की लागत के प्रजोक्ट्स का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वा पंचायत के सर्वा गांव में 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। आखिर में मुख्यमंत्री यहां बने विशाल पंडाल में जनता को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले खगड़िया और सहरसा में थे CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में शुक्रवार को सहरसा पहुंचे थे। CM ने यहां करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे आने को कहा। CM ने लोगों से कहा कि हाथ उठाकर सभी का नमन कीजिए। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद सम्राट चौधरी के पास पहुंचे। CM ने डिप्टी CM के कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा कि इन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इस दौरान सम्राट चौधरी हाथ जोड़े खड़े रहे। CM की स्पीच की 6 बड़ी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *