मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी:पिता बोले- बेटी की हालत गंभीर; मां की सहेलियां बहला कर ले गईं; आरोपी ने किया सुसाइड

मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची से रेप हुआ है। आज आरोपी ने देर रात सुसाइड कर लिया है। वारदात के बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे SKMCH में भर्ती कराया गया है। पिता ने कहा, मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है, वो मरने की स्थिति में हैं, मुझे इंसाफ चाहिए। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां बच्ची की मां की पहचान की दो महिलाएं उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गईं। तीसरी महिला के साथ मिलकर उसे किराए के मकान में पहुंचाया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पड़ोसी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से सबूत जमा किए हैं। FSL की टीम ने भी सैंपल जमा किए हैं। मुख्य आरोपी (36) फिलहाल फरार है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे पहचान का फायदा उठाकर महिलाओं ने बच्ची के साथ पूरी वारदात करवाई… परिवार के पहचान की हैं तीनों महिलाएं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों महिलाएं पीड़ित बच्ची के परिवार से परिचित है। आरोप है कि तीनों महिलाएं बच्ची को बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में ले गईं, जहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने तीनों पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी महिलाओं ने उसे कुछ दवाइयां देकर चुप कराने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर सभी मौके से फरार हो गईं। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया है। पिता बोले- बेटी की हालत गंभीर है बच्ची के पिता ने बताया, ‘तीनों महिलाएं बच्ची को फुसलाकर साथ ले गई थीं। उसके साथ रेप करवाया। मैं भूंजा बेच रहा था। लौटा जो पता चला बच्ची के साथ ऐसा हुआ है। इसके बाद मैं उन महिलाओं के पास गया। बच्ची की स्थिति बहुत खराब है। मरने की की हालत में SKMCH में भर्ती है।’ आरोपी महिलाएं देह व्यापार से जुड़ीं पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात में शामिल तीन महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी थीं। वे इस काम में खुद जुड़ी थीं या किसी और से कराती थीं, ये जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं में से कोमल के घर अक्सर नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। कोमल ने ये मकान कुछ महीने पहले ही किराए पर लिया था। बोलने की स्थिति में नहीं बच्चीः डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता की हालत ठीक नहीं है। वो बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। वहीं, पीड़िता की मां भी फिलहाल घटना के बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सिटी डीएसपी सुरेश कुमार की ओर से जानकारी दी गई है कि गिरफ्तार की गई तीनों आरोपी महिलाएं और पीड़िता की मां पहले से परिचित हैं। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं की पहचान कोमल, सुधा और गुड़िया के रूप में हुई है। बच्ची से जिस मकान में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया, वो मकान कोमल का है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है। समूह के जरिए महिलाओं से पहचान हुई थी कोमल का पति पेशे से बाइक मैकेनिक है और ये कोमल का दूसरा पति है। कोमल ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कोमल और पीड़िता की मां एक दूसरे से परिचित थी, लिहाजा पीड़ित बच्ची कोमल को पहले से पहचानती थी। दोनों का घर भी आसपास ही है। इसलिए पीड़िता दिन में कोमल के घर चली जाती थी। पीड़िता के पिता बाजार में घूम कर भूंजा बेचते हैं, जबकि उसकी मां आसपास के घरों में झाडूपोंछा का काम करती है। इनके साथ ही गिरफ्तार की गई बाकी दोनों महिलाएं गुड़िया और सुधा भी झाड़ूपोंछा का काम करती हैं। सभी लोन देने वाले ग्रुप से भी जुड़ी हैं। गुड़िया और सुधा चकवासू मोहल्ले की रहने वाली है।
कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर एसडीपीओ खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे और घर के मुख्य गेट को सील कर दिया है, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहे। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया, ‘पूछताछ के लिए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। गहन पूछताछ जारी है। जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल को प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’ ———– इसे भी पढ़िए… गार्ड ने हॉस्टल में छात्र से किया अननेचुरल सेक्स,फिर हत्या:जहानाबाद SP बोले- ब्लेड से UKG स्टूडेंट का मर्डर; नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, इसलिए मारा जहानाबाद में 5 दिन पहले गुरुकुल हॉस्टल के वॉशरुम में UKG के 5 साल के छात्र का शव मिला था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, ‘छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है। वारदात को हॉस्टल के गार्ड ने अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *