आरा में एक CBSE इंटरमीडिएट की छात्रा ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के बाद छात्रा के गले पर काले रंग के निशान भी मिले हैं। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी(18) के तौर पर हुई है। आज उसका फिजिक्स का पेपर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले की गुरुवार देर रात की है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया है। नोट में छात्रा लिखा- मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबीयत ही खराब रहती है हमेशा। सब मेरी गलती है, मेरे चलते मेरे परिवार वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूं। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूं। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना…बाय अनन्या/ गौरी भोजपुरी एक्टर की भांजी थी छात्रा मृतका छात्र भोजपुरी एक्टर ओम प्रकाश ओझा (ओपी कश्यप) की भांजी है। भोजपुरी फिल्म संघर्ष, सन ऑफ बिहार, कलुआ भइल शयान जैसे कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा गैंग्स ऑफ वासेपुर में जेपी सिंह के दोस्त यानि राइट हैंड सूरज के रोल में थे। खाना खाकर कमरे में सोने गई थी चाचा गुड्डू पांडेय ने बताया, ‘CBSE बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी और आज शुक्रवार को उसका फिजिक्स का पेपर उसे जोंडिस हो गया था और वह बीमार भी चल रही थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। इस बीच देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर उसने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी।’ पिता ने कहा था- अगली बार देना एग्जाम सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वह बराबर बीमार रहती थी। पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। उसने कई बार अपने परिवार वालों को भी कहा था- ‘मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।’ तब उसके पिता सतीश कुमार पांडेय ने कहा- ‘अगर दिल नहीं है तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। इस वजह से वह काफी टेंशन में रहती थी। जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।’
फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्रा तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। पिता सतीश कुमार पांडेय रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर हैं। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्राची कुमारी और भाई अंश राज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एंट्री नहीं मिलने पर मैट्रिक की छात्रा ने किया सुसाइड इससे पहले मंगलवार को मसौढ़ी के खरजमा गांव की छात्रा कोमल कुमारी ने परीक्षा छूट जाने के बाद ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को बरनी स्थित केंद्र पर उसकी परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देने के लिए सोमवार को ही अपने रिश्तेदार के गांव महाराजचक गई थी। परीक्षा केंद्र बरनी में था, जो करीब 6 किलोमीटर दूर था। सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम था, लेकिन वह 9:10 बजे केंद्र पहुंची। नियमानुसार गेट बंद कर दिया गया था। काफी कोशिशों के बावजूद जब प्रवेश नहीं मिला तो वह लौट आई। —————————– ये खबर भी पढ़ें… BPSC महिला टीचर का सुसाइड नोट- बेटी से मुखाग्नि दिलवाना:मम्मी, भइया मैं हार गई, सॉरी; पोस्टमॉर्टम मत करवाना; पति बैंक में डिप्टी मैनेजर वैशाली एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें टीचर ने लिखा- ‘मम्मी-पापा सॉरी! मुझे किसी से भी कोई विवाद नहीं है।’ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें…