मुलाजिमों को 16% डीए भुगतान नहीं मिला प्रदेश सिविल सचिवालय में रोष प्रदर्शन आज

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार से कर्मचारियों की मांगें पूरी न करने और पेंडिंग 16% महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान न होने से सिविल सचिवालय के कर्मचारियों में रोष है। जॉइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार 11 फरावरी को दोपहर 1:30 बजे सचिवालय-वन के 7वें फ्लोर (एफडी हॉल) में जोरदार रैली का ऐलान किया है। कर्मचारियों में रोष है कि सरकार की लापरवाही से कर्मचारी आर्थिक संकट में है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में केस फाइल करने पर चर्चा होगी। रोष रैली के दौरान सभी क्लर्क और सीनियर असिस्टेंट शामिल रहेंगे। सिविल सचिवालय एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार ने सचिवालय-1/2 के सभी क्लर्क और सीनियर असिस्टेंट साथियों से अपील की है कि वह ऑफिस का काम ठप कर रोष रैली में शामिल होंगे। उन्होंनें कहा, सरकार वादे भूल गई है, अब आंदोलन से ही हक दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *