पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का बरोटा गीत 3 हफ्ते में 6 करोड़ व्यूज और साढ़े 5 मिलियन व्यू वाला पहला गीत बन गया है। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के 3 गीतों मेरा नाम, चोरनी और वार पर 6 करोड़ व्यू पार हुए हैं, लेकिन इन पर भी 3 हफ्ते में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज नहीं थे। मौत के बाद बरोटा गीत सिद्धू मूसेवाला की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी वाला सांग बन गया है। इस गीत पर 10 मिलियन व्यू आने पर सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह नया गीत रिलीज करने की बात कह चुके हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला कि किसी गीत पर अब तक 5 करोड़ व्यू कभी नहीं आए हैं। सिद्धू के फैन जल्दी से उसके नए गीत के रिलीज के लिए धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। नए साल में आने वाले होलोग्राम टूर के लिए फैंस क्रेजी
सिद्धू मूसेवाला का नए साल में होलोग्राम वर्ल्ड टूर शुरू होगा। इस टूर के लिए इटली में तैयारी चल रही है। इटली के कलाकार इसे तैयार कर रहे हैं। इसमें सिद्धू मूसेवाला पहली बार थ्री-डी में नजर आएंगे और लाइव की तरह की स्टेज पर परफार्मेंस देंगे। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह इस टूर का ऐलान कर चुके हैं। डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। नए साल में इस टूर के शुरू होने की उम्मीद है। अभी जनवरी 2026 के लिए 10 दिन का वक्त बचा है, जिससे सिद्धू के फैंस टूर को लेकर क्रेजी दिख रहे हैं। पाकिस्तान तक में सिद्धू के कट्टर फैन
सिद्धू के गीतों के लोग देश में ही नहीं देश से बाहर भी दीवाने हैं। पाकिस्तान तक के लोगों को सिद्धू के यहां आने का इंतजार था, लेकिन इससे पहले सिद्धू मूसेवाला का गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया। इसे लेकर उससे पाकिस्तानी फैंस में आज भी मलाल है। पाकिस्तान के कैरी सिद्धू नाम से इंस्टा चलाने वाले एक यूजर तो सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का फ्लैक्स बोर्ड बनाकर गले में टांगकर घूमता दिखाई देता है। उसका कहना है कि सिद्धू मूसेवाला ने पाकिस्तान आने का वादा किया था मगर वह नहीं आ पाए। अब उसकी इच्छा है कि वह इंडिया जाए और सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिले। मर्डर के बाद भी सिद्धू मूसेवाला का पहले वाला क्रेज
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में हुई थी। लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। उनकी थार गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इंसाफ के लिए पिता बलकौर अभी भी केस लड़ रहे हैं। हालांकि वह सिद्धू मूसेवाला के पुराने लिखे गीतों को हर साल एक-एक कर रिलीज कर रह हैं। पिता का कहना है कि सिद्धू के फैंस का क्रेज अभी भी पहले वाला ही है। वो हर साल उसके गीत का इंतजार करते हैं। उनके पास सिद्धू के गीतों का खजाना है। वह हर साल भी एक गीत रिलीज करेंगे तो 30 साल निकल जाएंगे। मौत के बाद सिद्धू के 9 गीत हो चुके हैं रिलीज
मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के 9 गीत रिलीज हो चुके हैं। सभी गीतों को उनके फैंस ने करोड़ों व्यूज दिए हैं। सबसे ज्यादा व्यू वाले गीतों में उनका मेरा नाम गीत शामिल है। इसे अब तक 8 करोड़ 3 लाख व्यू मिल चुके हैं। इसके बाद चोरनी गीत है जिसे 8 करोड़ 5 लाख व्यू मिले हैं। इसी लिस्ट में तीसरा गीत वार है जिसे 6 करोड़ 2 लाख व्यू मिले हैं। अब बरोटा गीत 3 हफ्ते में सबसे तेजी से 6 करोड़ व्यू जुटाने वाला पहला गीत बन चुका है।