मेरठ में युवक की हत्या का लाइव CCTV:बीच बाजार मारी 2 गोली, भागते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, बोला- पत्नी को भी मारुंगा

मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के प्रेमी, लिवइन पार्टनर को लगातार 2 गोली मारी और फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। 39 सेकेंड के सीसीटीवी में युवक गोली मारता नजर आ रहा है। इसके अलावा आरोपी का 4 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी प्रदीप बाइक पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। वीडियो में वो हत्या की बात कुबूल रहा है, साथ ही उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की भी धमकी दी है। पुलिस आरोपी पति प्रदीप की तलाश कर रही है। यह घटना बहसूमा थानाक्षेत्र के रामराज का है। सबसे पहले घटना को पढ़िए
बुधवार दोपहर लगभग पौने 2 बजे करीब रामराज में सतेंद्र बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक पर एक हमलावर आया, जिसने अपने मुंह को चादर से ढका हुआ था। उसके पास तमंचा था। बाइक से आए हमलावर ने युवक सुरेंद्र को 2 गोलियां मारीं। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। युवक का भेजा तक उड़ गया। हत्यारे ने पहली गोली मारने के बाद बाजार में चिल्ला-चिल्लाकर कहा- है कोई माई का लाल, जो इसे बचा ले। इसके बाद उसकी कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। पुलिस की जांच में सामने आया है, युवक का हत्यारे की पत्नी से अफेयर था। वह उसे भगाकर लाया था। मृतक हत्यारे की पत्नी के साथ लव मैरिज करने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की कुछ दिनों पहले कहासुनी भी हुई थी। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जिस तरह आरोपी प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या की है उसका एक सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में एक युवक गोली मारता दिख रहा है। उसने अपना चेहरा चादर से ढका हुआ है। यही आरोपी प्रदीप बताया जा रहा है। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हुई। जिसमें गोली चलती दिख रही है। वहीं आरोपी बोलता भी नजर आ रहा है। पूरी वीडियो 39 सेकेंड की है। इसमें आरोपी आता, गोली मारता, चिल्लाता साफ नजर आ रहा है। बड़ी बैखोफी से उसने वारदात को अंजाम दिया फिर फरार हो गया। 4 मिनट के वीडियो में पत्नी की हत्या की धमकी दी
आरोपी प्रदीप का 4 मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है। जो उसने खुद वायरल कराया है। वीडियो में प्रदीप बाइक चलाता हुआ लग रहा है। सामने मोबाइल रखा है, जिस पर उसने वीडियो शूट किया है। वीडियो में वो अपनी पत्नी, उसके प्रेमी सुरेंद्र को गालियां दे रहा है। साथ ही उसने अपनी पत्नी की हत्या की धमकी दी है। कहा कि प्रेमी को मार दिया अब उसे भी मार डालूंगा। कोई बचा सकता हो तो उसे बचा लो। उसको मैं मार आया, मैं अपने साथ कफन लेकर चलता हूं। मैंने बदला ले लिया। आज डेढ़ साल बाद सुरेंद्र मिला। उसको मार आया। मेरी पत्नी भाग गई थी, उसे भी मारूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। एसएसपी मेरठ, एसओ सबको चैलेंज कर रहा हूं। जितनी भी भागने वाली औरतें है, मैं सबको मारूंगा। बस मुझे बताते जाएं सब। मैं घर छोड़ने वाली सभी औरतों को मार दूंगा। मैं अपने घर से बेदखल हूं। मेरा घर वालों से लेना-देना नहीं है। पुलिस प्रशासन मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं। मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। मैं किसी से नहीं डरता। मैं अपने साथ अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं
मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है, मैं उसे मार आया हूं, मैं उसे तीन गोली मारकर आया हूं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं, मेरे घर परिवार का कोई भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही मेरा कोई दोस्त इसके लिए जिम्मेदार है। अभी मारकर आया हूं तीन गोली, उसने अपनी पेंट में लगा तमंचा भी वीडियो में दिखाया। कहा कि अब इस हथियार को नहर में फेकूंगा, कहा मेरी वीडियो वायरल कर दो। जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा, मैं उसे मार डालूंगा। मेरी ये वीडियो एसएसपी मेरठ से लेकर थाना बहसूमा, फलावदा को पहुंचा दो। जो भी अपने घर से महिला भागेगी उसे मैं मारूंगा, मुझे फोन करके उसकी जानकारी दे दो। मैं अपने घर से बेदखल हूं, मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये देखो मेरे ऊपर ढाई मीटर का कपड़ा। मैं अपने साथ अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। डेढ़ साल में इसने मुझे परेशान कर दिया
मुझे तो मौत है। डेढ़ साल में इसने मुझे परेशान कर दिया, आज उसे मारा है अब पत्नी को भी मारुंगा। मैं प्रशासन से नहीं डरता, अगर प्रशासन ने इन भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो मैं उनको मारूंगा। मुझे थाना हस्तिनापुर ने हथियार उठाने पर मजबूर किया है। एसओ एके शर्मा दरोगा अनिल कुमार ने मुझे कोर्ट के कागज नहीं दिए। इन्होंने मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया। जिसने मुझे हथियार दिलाए, वो मर गया और जिसने हथियार दिए हैं, वो मानपुर गांव का है। जिसने मुझे हथियार दिए वो मरने वाले सुरेंद्र के चाचा का लड़का है। मैं अकेला हूं, दीपसिंह के जरिए मानपुर के हरिसिंह से मुझे हथियार दिलाए। कहा आज 25 फरवरी को मैंने उसे मार दिया। उसे मैंने 32, 15, 12 बोर की मैंने तीन गोलियां मारी हैं। एसओ, दरोगा सभी को मैं मारूंगा। अपना वीडियो मैं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा हूं। दोनों का अफेयर था
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र का सनौता निवासी प्रदीप की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। डेढ़ साल पहले सुनील और उसकी पत्नी घर से भाग गए थे और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसी के चलते प्रदीप और सुरेंद्र के बीच रंजिश चल रही थी। प्रदीप ने कुछ ही समय पूर्व सुरेंद्र को कत्ल करने का ऐलान भी किया था। साफ कहा था कि वह बदला लेकर रहेगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र जल्द ही शादीशुदा महिला से शादी लवमैरिज करने वाला था। डेढ़ बरस पहले सुरेंद्र किसी शादीशुदा लड़की को भगाकर घर ले आया था। तबसे दोनों लिवइन में रहते थे। महिला अपने दो बच्चों को छोढ़कर सुरेंद्र के पास रहती थी।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे। तभी उन्हें गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमलावर भी बाइक से अकेला आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। —————— ये भी पढ़ें- मां ने 3 साल की बेटी की गर्दन काट दी: गोरखपुर में पिता बोले- वो कहती, मुझे नहीं, बेटी को प्यार करते हो गोरखपुर में मां ने 3 साल की मासूम बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। कमरे में जिस जगह पर वार किया, वहां जमीन पर 4 इंच का गड्‌ढा हो गया है। दीवार पर बनी अलमारी में पूजा घर है, भगवान की तस्वीरों पर बच्ची के खून के छींटे दिख रहे थे। घर के कोने में बेटी अदिति के खिलौने देखकर मायूस हो रहे पिता त्रिवेणी खुद को कोस रहे थे। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *