मेरठ में शुक्रवार देर शाम शराब पी रहे तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ने एक सरकारी ठेके से देसी शराब खरीदी थी। तीनों साथ पी रहे थे, इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। आनन फानन में तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बारी-बारी से तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना दौराला थाना क्षेत्र का है। युवकों की मौत पर उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंचे। फिर शराब की दुकान पर गए। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है। देखें 3 तस्वीरें…. अब पढ़िए पूरा मामला
सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम (60) का बेटा सचिन किराना व्यापारी है। उनके बेटे की दुकान में जितेंद्र (45) और दौलत (25) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, दौलत सरस्वती कॉलोनी का निवासी था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों ही कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। जिसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही सभी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे परिजन घबराए गए। तीनों को बदहवास देख वहां मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आ गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मोनू से भी पूछताछ कर रही है। शराब जब्त, सेल्समैन हिरासत में
शराब के सेवन से मौत होने की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी दौराला के लिए रवाना हो गए। आबकारी की टीम ने तत्काल उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। देशी शराब का नाम बंटी जीरा मसाला बताया जा रहा है। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए हैं। दुकान से भी पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं। दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आर्यवत अस्पताल के ईएमओ डॉ. प्रफुल्ल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार
जितेंद्र के पिता राजपाल ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कई सालों से किराना व्यापारी सचिन की दुकान पर काम करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार बदहवाश है। वहीं, बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता अक्सर में दुकान में काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और दौलत के संग शराब पीते थे। तीनों की मौत के बाद बेटे सचिन और सुनील भी नजदीकी थाने में शराब विक्रेता के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी बोले- शराब से मौत की पुष्टि नहीं
डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बात की। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि तीनों युवकों ने जो शराब पी है, उसकी 9 पेटी बिकी हैं। कहीं और से किसी की तबियत बिगड़ने की शिकायत नहीं आई है। फिलहाल सभी शराब जब्त कर ली गई है। आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, उसे के बाद कुछ कहा जा सकेगा। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ————————— ये खबर भी पढ़िए- आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर