मेरठ में 37 डिग्री के पार पहुंचा तापमान:मौसम वैज्ञानिकों ने जताई अगले 5 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मेरठ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 11 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान बढ़ने के आसार हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। शुक्रवार की बात करें तो राजकीय मौसम विभाग कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 55 एवं न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। उधर प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *