मैरिज फ्रॉड का शिकार हुआ 3 बच्चों का पिता:युवती ने शादी का झांसा देकर ठगे 20 लाख; अंबाला में तलाश रहा था जीवन संगीनी

अंबाला में महेश नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उत्तर प्रदेश की एक महिला के खिलाफ शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने तलाक के नाम पर और वकील की फीस के बहाने किस्तों में यह मोटी रकम वसूली और बाद में शादी से मुकर गई। पुलिस अभी उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अंबाला के गांव बोह निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2022 में उनकी पत्नी के निधन हो गया था। इसके बाद उनके तीन बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें एक जीवनसाथी की जरूरत थी।इसी बीच प्रियंका नामक महिला की बहन ने शमशेर और उनके पिता की मुलाकात शिवानी पुंडीर (निवासी सहारनपुर, यूपी) से करवाई। शमशेर को बताया गया कि शिवानी का अपने पति से तलाक होने वाला है। इसके बाद 26 अक्टूबर 2023 को दोनों का ‘रोका’ (सगाई की रस्म) भी हो गया। तलाक के बहाने वसूली रकम आरोप है कि रोका होने के कुछ समय बाद शिवानी ने शमशेर को अपनी बातों में फंसाना शुरू किया। शिवानी ने दावा किया कि उसका पति तलाक के बदले मोटी रकम मांग रहा है और वकील को भी भारी फीस देनी है।शमशेर ने विश्वास में आकर शिवानी की बहन आरजू के खाते में ऑनलाइन पैसे भेजे। इसके अलावा, 3 लाख रुपए नकद शिवानी खुद लेकर गई। शादी करने से साफ इनकार कर दिया इसके बाद मामला जब थाने पहुंचा, तो वहां एक लिखित समझौता हुआ। शिवानी ने वादा किया था कि वह तीन महीने में 10 लाख रुपए लौटा देगी, लेकिन बाद में वह मुकर गई। उसने छह महीने का समय मांगा और आश्वासन के तौर पर केवल 90 हजार रुपए खाते में डाले व 10 हजार नकद दिए। शिवानी ने शमशेर को तीन चेक दिए थे, लेकिन जब शमशेर ने चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़ित शमशेर सिंह की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरजू पुंडीर के बैंक खाते की डिटेल और शिवानी के ठिकानों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *