नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन को लेकर रही। वहीं, दूसरी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के माघ मेला छोड़ने से जुड़ी है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
📰 कल की बड़ी खबरें… 1. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, आज अंतिम संस्कार होगा महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। कैसे हुआ हादसा: केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को वापस ऊंचाई पर ले गया। दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। चाचा शरद बोले- यह सिर्फ हादसा: एनसीपी (शरद) नेता और अजित के चाचा शरद पवार ने कहा कि यह हादसा है। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। महाराष्ट्र ने एक काबिल इंसान खो दिया है। उसके पास फैसले लेने की ताकत थी। विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं थी: विमानन कंपनी VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर गए, कहा- जिन्होंने अपमान किया, उन्हें औकात दिखानी होगी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज माघ मेला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा- मैं श्रद्धा के साथ यहां आया था, लेकिन एक ऐसी घटना हो गई, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। जिन्होंने सनातनी प्रतीकों का अपमान किया है, उन्हें औकात दिखानी होगी। माघ मेला में अभी 2 स्नान बाकी हैं: 15 फरवरी तक चलेगा। अभी 2 स्नान बचे हैं। माघी पूर्णिमा (1 फरवरी) और महाशिवरात्रि (15 फरवरी)। यानी विवाद के कारण शंकराचार्य ने माघ मेला 18 दिन पहले ही छोड़ दिया। जानिए कहां से शुरू हुआ था विवाद: 18 जनवरी को माघ मेले में स्नान के लिए जा रहे अविमुक्तेश्वरानंद की पुलिस ने पालकी रोकी। विरोध पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई, शिखा पकड़कर घसीटने का आरोप लगा। इसके बाद शंकराचार्य शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें… 3. अपर्णा को तलाक नहीं देंगे अखिलेश के सौतेले भाई, इंस्टाग्राम पर लिखा- सब अच्छा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है। अब प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे। 10 दिन पहले प्रतीक ने अपर्णा यादव को स्वार्थी महिला और बुरी आत्मा कहा था। इंस्टाग्राम पर 8 घंटे में तलाक को लेकर 2 पोस्ट किए थे। प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर खुद एक पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।’ प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर इंस्टाग्राम पर सुलह वाली पोस्ट लिखी। पत्नी अपर्णा के साथ फोटो भी अपलोड की है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 45 मिनट स्पीच दी: VB- जी राम जी कानून पर विपक्ष का हंगामा 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की जॉइंट मीटिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है। राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच दी: अपनी स्पीच में राष्ट्रपति ने VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर आए। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा: यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. चांदी दो दिन में ₹40,562 बढ़ी, ₹3.58 लाख/kg पहुंची; 28 दिन में ₹1.29 लाख महंगी हुई दो दिन में चांदी की कीमत 40,562 रुपए महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत ₹3,17,705 रुपए किलो थी। इस साल अब तक सिर्फ 28 दिन में ही ये 1.29 लाख रुपए महंगी हो चुकी है। दो दिन में सोना 10,335 महंगा हुआ है: 23 जनवरी को सोने का भाव 1,54,310 रुपए/10g था। 28 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,734 रुपए बढ़कर 1,64,635 रुपए पर पहुंच गया है। दो दिन में सोना 10,335 महंगा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मुंबई का अनोखा फ्लाईओवर, 4 लेन से टू लेन का हुआ मुंबई में एक अनोखा डबल डेकर फ्लाई ओवर बना है। जिसकी शुरुआत 4 लेन से होती है, लेकिन आगे चलकर यह अचानक 2 लेन बन जाता है। 100 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाई ओवर की इंजीनियरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि BJP सरकार में ऐसे जानलेवा चमत्कार आम बात है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अजित पवार के बाद क्या होगा; सुनेत्रा बनेंगी डिप्टी सीएम या NCP टूटेगी, क्या शरद गुट में विलय भी हो सकता है 2. जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला: अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन 3. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- डेडबॉडी के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, खून के धब्बे छिपाने के लिए पुताई करवाई 4. गैंग्स ऑफ म्यावड्डी; 1 लाख सैलरी-बंगले का ऑफर, मिली गुलामी:16 भारतीय फंसे, 18 घंटे काम नहीं तो रॉड से पिटाई; बोले- बचा लो 5. रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड की जिंदगी में बहुत केऑस है: उसका कमरा कबाड़खाना है, एक सामान जगह पर नहीं रखता, परेशान हूं, क्या करूं 6. जरूरत की खबर- विराट ने बीच मैच पिया पिकल जूस: क्या है ये ड्रिंक, क्या हैं इसके फायदे, डॉक्टर से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए 7. कैमरे में फर्जी डॉक्टर, ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: गिरफ्तारी हुई, फिर भी मरीजों की जिंदगी से खेलने के लिए खोल लिए क्लीनिक-हॉस्पिटल 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…