नमस्कार, कल की बड़ी खबर जंग के बीच पहली बार प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की हुई बातचीत को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर राज्यसभा में PM मोदी के बयान की रही। उन्होंने कहा कि जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे। उधर, IPL की सबसे महंगी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बन गई है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान जंग के बीच ट्रम्प ने मोदी को फोन किया, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर चर्चा हुई ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने PM मोदी से फोन कर बातचीत की। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा की। खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। ईरान के गैस पाइपलाइन पर हमला: ईरान में सोमवार की देर रात कई जगह एनर्जी ठिकानों पर हमला हुआ। इस्फहान शहर में गैस प्लांट और खोर्रमशहर में गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। इसके अलावा लेबनान में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल के 5 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया। इस संघर्ष में अब तक कुल 2,663 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मोदी बोले- ईरान जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा पश्चिम एशिया के हालात पर PM मोदी ने राज्यसभा में 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय मुश्किल है और देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। PM मोदी की 2 बड़ी बातें… कई भारतीय जहाज फंसे: PM मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। समस्या हल करने के लिए ग्रुप बने: कोरोना के समय में जैसे अलग-अलग सेक्टर से निपटने के लिए अफसरों के एम्पॉवर्ड ग्रुप बने थे, वैसे ही कल 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए गए हैं। ये ग्रुप सप्लाई चेन, पेट्रोल-डीजल, फर्टिलाइजर, गैस, महंगाई जैसे विषयों पर त्वरित और दूरगामी रणनीति के तहत कार्रवाई करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 3. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही मिलेगा रिफंड, पहले 4 घंटे का नियम था अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर ही रिफंड दिया जाएगा। पहले यह समय 4 घंटे था। नए रिफंड स्लैब के मुताबिक, 24 से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% और 72 से 24 घंटे के बीच 25% पैसा वापस मिलेगा। वहीं, 72 घंटे से पहले पूरा रिफंड दिया जाएगा। टिकटों की जमाखोरी रोकने के लिए नियम बने: अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि एजेंट और दलाल टिकटों की जमाखोरी न कर सकें। ये नियम 1 से 15 अप्रैल 2026 के बीच लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. देश में पहली बार इच्छामृत्यु, हरीश राणा ने ली अंतिम सास, 13 साल से कोमा में थे हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 31 साल के हरीश 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी। ये देश का पहला मामला है, जिसमें किसी को इच्छामृत्यु दी गई। एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया दिया गया। इसका मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए, ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मौत हो सके। परिवार ने हरीश के अंग दान किए: एम्स के अनुसार, हरीश ने शाम 4:10 बजे अंतिम सांस ली। वे ऑन्कोलॉजी यूनिट (IRCH) में भर्ती थे। उनकी देखभाल हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. सीमा मिश्रा कर रही थीं। परिवार ने हरीश के हार्ट के वाल्व और कॉर्निया दान किए हैं। हरीश के पिता अशोक राणा के मुताबिक, बेटे का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे ग्रीन पार्क, साउथ दिल्ली में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. ‘मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM के यूपी अध्यक्ष बोले- ताकत दिखा देंगे हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो तो अपनी ताकत दिखा देंगे। किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। केवल 11 विधायक में ही हम अपनी ताकत दिखा देंगे। यह बात असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने 23 मार्च को कही। वह मेरठ में ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। आज (मंगलवार) इसका वीडियो सामने आने के बाद शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी में बेगुनाहों को निशाना बनाया गया: शौकत ने कहा- प्रदेश में मदरसों पर ताले लगवाए गए। सिर्फ आरोपों के आधार पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए। बेगुनाहों को निशाना बनाया गया। देश को आजाद कराने में हम लोगों की भी भूमिका रही है। लेकिन, हमारे साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही। पूरी खबर पढ़ें… 6. RCB सबसे महंगी IPL टीम बनी, ₹16.71 हजार करोड़ में 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। क्रिकबज की रिपोर्ट मुताबिक, RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन्स परपिचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटिजी ने मिलकर खरीदा। राजस्थान दूसरी सबसे महंगी: अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए में खरीदा। 2008 में जब राजस्थान रॉयल्स को खरीदा गया था, तब इसकी कीमत लगभग ₹260-270 करोड़ थी। पूरी खबर पढ़ें… 7. सुप्रीम कोर्ट का फैसला- केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही अनुसूचित जाति का दावा कर सकते हैं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को ही मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति ईसाई या अन्य धर्म अपनाता है, तो उसका SC दर्जा समाप्त हो जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोग SC/ST एक्ट के तहत मिलने वाले संरक्षण भी नहीं पा सकते। पूरा मामला पढ़िए: यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मई 2025 के फैसले के खिलाफ लगाई गई चिंथदा की याचिका पर सुनाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद पादरी बने चिंथदा आनंद ने याचिका लगाई थी कि उन्हें अक्काला रामिरेड्डी समेत कुछ लोगों से जातिगत भेदभाव और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: पहली बार इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा की मौत: 13 साल से कोमा में थे, सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिन पहले इजाजत दी थी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: ममता बोलीं-पर्दे के पीछे से संस्थाओं पर बीजेपी का कंट्रोल: पश्चिम बंगाल के घर से 22 बम बरामद; AIADMK पर नाबालिगों से प्रचार का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: रेप के आरोपी बाबा के 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले: जांच टीम ने1500 करोड़ की संपत्ति का भी पता लगाया, इनकम टैक्स विभाग भी जांच में जुटा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी, स्मारक पट्टिका भी लगेगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: 2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण: लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा: केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते; ED अफसरों के भी अपने अधिकार हैं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दिल्ली के लिए 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश: 10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप, PWD के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: CCTV कैमरों से वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे: देशभर में सभी नेटवर्क की जांच होगी; अप्रैल से सिर्फ हैकिंगप्रूफ कैमरे ही बिकेंगे (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान में पूरे मार्च बारिश का अलर्ट: MP में दो दिन बाद बारिश की संभावना, यूपी में तापमान 10°C गिरा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: गुजरात विधानसभा में UCC बिल पेश: सभी पर समान नियम लागू होंगे, गृह मंत्री संघवी बोले- राज्य के लिए स्वर्णिम दिन (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… शौक के चलते अंधी हुई लड़की अमेरिका की ज्वेल शूपिंग बचपन से अंधी बनना चाहती थी। उन्हें बॉडी इंटीग्रिटी आइडेंटिटी डिसऑर्डर नाम की एक मानसिक बीमारी थी। इसी वजह से उन्होंने 21 साल की उम्र में अपनी आंखों में केमिकल डाल लिया और हमेशा के लिए अंधी हो गईं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… हम लोग: 100 किलो का पत्थर उठाया, लड़की बोली- तुमसे करूंगी शादी: औरतें 5 पति भी रख सकती हैं, 1800 अनोखे ‘टोडा’ लोगों की कहानी आज का एक्सप्लेनर: क्या पाकिस्तान रोकेगा अमेरिका-ईरान जंग; खामेनेई की हत्या पर शोक, सऊदी पर हमले की निंदा, आखिर कैसे बना सबसे बड़ा मध्यस्थ बॉलीवुड क्राइम फाइल्स: एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा की किडनैपिंग हुई: 15 लाख मांगे, अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दी, फिर दोस्त बोले- हमने गला काटकर मार डाला फिजिकल हेल्थ- महिलाओं को होता साइलेंट हार्ट अटैक: थकान, कमजोरी भी इसका संकेत, 55 की उम्र के बाद संकेत दिखें तो तुरंत करें ये काम जरूरत की खबर- स्विमिंग पूल में आई इन्फेक्शन का रिस्क: ये 12 कॉमन गलतियां न करें, आंखों के डॉक्टर से जानें 7 आई सेफ्टी टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…