नमस्कार, कल की बड़ी खबर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ी रही। अब 48 घंटे में फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड मिलेगा। दूसरी बड़ी खबर एक्टर रश्मिका-विजय की शादी की रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया, बॉर्डर के पास 15 चौकियों पर कब्जा किया अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है और पाकिस्तानी सेना की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त और पक्तिया जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों का सैन्य तरीके से जवाब दिया जा रहा है। PAK ने 5 दिन पहले एयरस्ट्राइक की थी: पाकिस्तान ने 21 फरवरी की रात अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. इजराइल में भारतीय UPI चलेगा, मोदी-नेतन्याहू की बैठक में समझौता; मोदी बोले- जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे इजराइल में भी भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय मीटिंग में समझौता हुआ। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करेगा। इजराइली राष्ट्रपति ने इंडियन इकोनॉमी की तारीफ की: PM मोदी ने इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस दौरान इसाक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है, जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। वहीं, पीएम मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि, मेडिकल रिपोर्ट आई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। लेकिन कब, कहां और किसने बच्चों का शोषण किया, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया: एक पीड़ित बच्चे ने कहा कि शिविर में अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने कई बच्चों का शोषण किया। पीड़ित ने बताया कि शंकराचार्य के शिष्य प्रकाश और अरविंद बच्चों को बाहर से लाते हैं। इसके बाद उनके साथ यौन शोषण किया जाता है। वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, ताकि देश के जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा;- जनता को शंकराचार्य की कहानी देखने में लगा दिया गया है। इससे एपस्टीन फाइल से जो चीजें निकलकर आई हैं, उन्हें दबाया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर… 4. केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। उनके साथ आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा भी गए थे। 25 फरवरी तक डिप्टी CM ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, न्यूरेम्बर्ग में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। कई समझौते किए। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। केशव ने जर्मन कंपनी टेलीफ़ोनिका O2 और HENSOLDT के साथ वार्ता की। दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर… 5. फ्लाइट टिकट 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड, फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी DGCA ने फ्लाइट टिकट को लेकर नए नियम जारी किए हैं। अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, यानी टिकट का पूरा अमाउंट रिफंड किया जाएगा। हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी, जब घरेलू उड़ान की बुकिंग यात्रा की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ान की बुकिंग 15 दिन पहले की गई हो। किसी भी एप से बुकिंग हुई तो, रिफंड मिलेगा ही: DGCA ने साफ किया है कि भले ही टिकट ट्रेवल एजेंट या किसी पोर्टल (जैसे मेकमायट्रिप, गोइबिबो आदि) से बुक हुआ हो, रिफंड वापस करने की जिम्मेदारी एयरलाइन की ही होगी। एजेंट एयरलाइन के प्रतिनिधि माने जाते हैं, इसलिए एयरलाइन यह बहाना नहीं बना सकती कि पैसा एजेंट के पास है। पढ़ें पूरी खबर… 6. वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा, कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा केंद्र ने साफ कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। 1 मार्च से मोबाइल में सक्रिय सिम कार्ड न होने पर वॉट्सऐप, टेलीग्राम समेत कई मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सऐप भी 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। क्या है सिम बाइंडिंग: सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा कवच है। यह आपके मैसेजिंग एप को आपके फिजिकल सिम कार्ड के साथ ‘लॉक’ कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नंबर का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर पाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… रावण के लिए मध्य प्रदेश में भिड़े दो गुट मध्य प्रदेश के रीवा में 60 साल पुरानी रावण की मूर्ति को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। कुछ गांव वाले इसे अशुभ मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे इलाके में बीमारियां फैल रही हैं। वहीं, दूसरे गुट का कहना है कि रावण विद्वान और शिवभक्त था। मूर्ति पर खरोंच तक नहीं आने देंगे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को नए मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा समय है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…